लैंड पूलिंग पॉलिसी पंजाब की खेतीबाड़ी को तबाह कर देगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 3 जून 2025:पार्टी को मजबूत करने के लिए नेताओं को पार्टी में शामिल करने का समर्थन किया पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी सरकार की “लैंड पूलिंग” पॉलिसी के खिलाफ अपने सख्त एतराज को दोहराते हुए चेतावनी दी है कि इससे पंजाब की खेतीबाड़ी अर्थव्यवस्था नष्ट हो जाएगी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं को कांग्रेस में फिर से शामिल करने का भी जोरदार समर्थन किया और कहा कि इस मुद्दे पर कोई मतभेद नहीं है और पार्टी में सभी का स्वागत है।आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ‘हलका कॉर्डिनेटरों’ की बैठक को संबोधित करने के बाद, पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में वारिंग ने कहा कि ‘लैंड पूलिंग’ पॉलिसी केवल पैसा इकट्ठा करने के उद्देश्य से बनाई गई है।उन्होंने कहा कि 24,000 एकड़ खेती जमीन का अधिग्रहण राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को हिला देगा और इसका असर अंततः समाज के हर वर्ग पर पड़ेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पंजाब की पूरी अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग कृषि पर निर्भर है, जो अर्थव्यवस्था को चलाती है। इस श्रृंखला में, जब आप आधार को कमजोर करेंगे, तो पूरा आर्थिक ढांचा ढह जाएगा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने हितधारकों को विश्वास में नहीं लिया है। साथ ही उन्होंने पूछा कि

क्या वाकई में इस नीति की कोई जरूरत थी, जबकि कहीं भी रिहायशी या औद्योगिक प्लॉट की मांग ही नहीं है।उन्होंने कहा कि निजी बिल्डरों ने बड़ी संख्या में रिहायशी कॉलोनियां बनाई हैं, जिनमें कई प्लॉट बिना बिके रह गए हैं। यही हाल रिहायशी अपार्टमेंटस का भी है। इस पर उन्होंने पूछा कि जब पहले से ही रिहायशी प्लॉटों की भरमार है, तो और निर्माण की क्या जरूरत है?कांग्रेस में अन्य पार्टियों के लोगों को शामिल करने को लेकर पार्टी के भीतर व्यक्त किए जा रहे मतभेदों के बारे में पूछे गए एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए, वड़िंग ने स्पष्ट रूप से कहा कि कहीं कोई मतभेद नहीं है।इसी तरह हाल ही में विभिन्न पार्टियों के नेताओं के शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए, उन्होंने कहा कि हर पार्टी अपना आधार बढ़ाना और खुद को मजबूत करना पसंद करती है और जितने अधिक लोग पार्टी से जुड़ेंगे, उतना ही अच्छा होगा।इसी तरह लुधियाना पश्चिम उपचुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस दूसरों से काफी आगे है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी उपचुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा उनके बारे में की गई टिप्पणियों के बारे में पूछे गए एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए, वड़िंग ने कहा कि ये दोनों भाजपा की नाव डुबाने

के लिए काफी हैं, जैसे उन्होंने कुछ साल पहले कांग्रेस की नाव डुबोई थी।सरकार की नशे की तस्करी रोकने में विफलता के कारण एक गांव द्वारा खुद को बेचने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए, वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार के मुंह पर इससे बड़ा तमाचा और तथाकथित ‘युद्ध’ में हार का सबूत नहीं हो सकता कि एक पूरा गांव खुद को बेचने के लिए तैयार हो गया है, क्योंकि वहां तस्करों का बोलबाला है।भाई बख्तौर कोई अपवाद नहीं हैं, बल्कि इस बात का उदाहरण है कि पंजाब सरकार के दावों के बावजूद राज्य में नशे की तस्करी किस तरह से खुलेआम हो रही है। उन्होंने कहा कि न केवल तस्कर नशे की तस्करी कर रहे हैं, बल्कि वे नशे की बिक्री का विरोध करने वाले एक पूर्व सैनिक की पिटाई करने की हिम्मत भी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार को शर्म से अपना सिर झुका लेना चाहिए।

Check Also

नशा तस्करों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा दीक्षित धवन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 11 जुलाई 2025:पंजाब सरकार के नशे के विरुद्ध युद्ध अभियान के अंतर्गत नशा …