जनवरी से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख तक का मुफ्त इलाज : दलवीर सिंह टोंग

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 26 दिसंबर 2025: आम आदमी पार्टी के अमृतसर जिले के बाबा बकाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक दलवीर सिंह टोंग ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों के लिए नए साल के खास तोहफे के रूप में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जनवरी महीने से ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ शुरू करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। इस योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, जो पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है।
टोंग ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना की जानकारी बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंचाई जाए और हर पात्र परिवार को इस योजना का पूरा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि यह योजना लोगों को महंगे इलाज के बोझ से मुक्त करेगी और गरीब से गरीब परिवारों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।
टोंग ने कहा कि राज्य सरकार का यह फैसला हर परिवार के लिए जीवनदायिनी साबित होगा, क्योंकि इलाज की बढ़ती लागत ने आम लोगों की कमर तोड़ दी थी। अब लोग बिना किसी आर्थिक चिंता के अपने इलाज के लिए सरकारी और चिन्हित निजी अस्पतालों की सेवाएं ले सकेंगे।
अंत में टोंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्य यह साबित कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार केवल वादे ही नहीं करती, बल्कि ज़मीनी स्तर पर काम करके लोगों की ज़िंदगी सुधार रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना पंजाब के हर नागरिक को भरोसा और सुरक्षा प्रदान करेगी।

Check Also

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …