कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 07 जनवरी 2026: आम आदमी पार्टी के अमृतसर शहरी जिला प्रधान एवं पनसप (पंजाब) के चेयरमैन प्रभबीर सिंह बराड़ ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में अमृतसर में तीन महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण किया जा रहा है। ये पुल न्यू अमृतसर, सुल्तानविंड चौक और तरनतारन फ्लाईओवर पर बनाए जा रहे हैं, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा।
उन्होंने बताया कि न्यू अमृतसर पुल से अमृतसर–जालंधर रोड पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। सुल्तानविंड पुल से हर रविवार शहीदां साहिब जाने वाली संगतों को सुविधा मिलेगी। वहीं तरनतारन फ्लाईओवर पर चौथी लेन शुरू होने से जालंधर से आने वाले लोग शहर में प्रवेश किए बिना सीधे झबाल जा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष ध्यान दे रही है और अमृतसर के लिए ये तीनों पुल बड़ी सौगात साबित होंगे। आने वाले समय में और भी विकास परियोजनाएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएंगी।
Check Also
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी संख्या में संगत ने भरी हाजिरी
गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब तक सजाया गया नगर कीर्तन कल्याण …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
