ऑटो रिक्शा में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने पर प्रतिबंध

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 08 जनवरी 2026: अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमृतसर श्री रोहित गुप्ता ने आदेश जारी किए हैं कि कोई भी वाहन या ऑटो-रिक्शा चालक क्षमता से अधिक बच्चों को स्कूल नहीं ले जाएगा। सभी स्कूलों के प्रिंसिपल/हेडमास्टर यह सुनिश्चित करेंगे कि अभिभावकों को इस बारे में जागरूक किया जाए।
आदेशों में कहा गया है कि अधिक बच्चों को बैठाने से यातायात समस्याएं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। यह प्रतिबंध 6 मार्च 2026 तक लागू रहेगा।

Check Also

समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों द्वारा हरमन प्यारे पूर्व मंत्री भगत चुनी लाल को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई

पूर्व मंत्री का सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नेताओं और नागरिकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित …