कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 14 जनवरी 2026: मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब, चंडीगढ़ के निर्देशों तथा जिला चुनाव अधिकारी-सह-उपायुक्त, अमृतसर के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज जिले में 20 प्रतिशत से कम मतदाता मैपिंग करने वाले बी.एल.ओ. की प्रशिक्षण स्थानीय बी.बी.के. डी.ए.वी. कॉलेज फॉर वूमेन, लॉरेंस रोड, अमृतसर में आयोजित की गई।
प्रशिक्षण के दौरान बी.एल.ओ. को मैपिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास करने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि आगामी सुधार में किसी प्रकार की परेशानी न आए। इस दौरान श्री दीपक मोहन, चुनाव कानूनगो द्वारा बी.एल.ओ. के मतदाता सूची की मैपिंग से संबंधित प्रश्नों का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर श्री इंदरजीत सिंह, चुनाव तहसीलदार; श्री राजिंदर सिंह, चुनाव कानूनगो; श्री परकीरत सिंह, चुनाव कानूनगो; श्री वरिंदर कुमार शर्मा, चुनाव कानूनगो तथा श्री अमनदीप सिंह, तकनीकी सहायक भी उपस्थित रहे।
Check Also
निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
