जिला स्तरीय समारोह में मेजर सिंह को किया गया सम्मानित


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 27 जनवरी 2026: जिला स्तरीय समारोह के अवसर पर गुरु नानक देव स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की ओर से एसडीएम-2 कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के रूप में सेवाएं दे रहे मेजर सिंह को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कैबिनेट मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्री मुंडियां ने मेजर सिंह की ईमानदार कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक सेवाओं में उनके योगदान की सराहना की तथा कहा कि ऐसे कर्मचारी सरकारी व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Check Also

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने सफाई कर्मचारियों की भलाई संबंधी योजनाओं और उपायों की समीक्षा की

सफाई कर्मियों की ‘नमस्ते’ पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, …