कमिश्नरेट पुलिस, अमृतसर ने एनडीपीएस एक्ट के 90 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट किए


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 20 फरवरी 2026: कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज विभिन्न मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को विधिवत रूप से नष्ट किया गया।
ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी के चेयरमैन रविंदर पाल सिंह संधू, पी.पी.एस., डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) अमृतसर, सदस्य गुरप्रताप सिंह सहोता, पी.पी.एस., एडीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) अमृतसर तथा सदस्य हरमिंदर सिंह, पी.पी.एस., एसीपी (डिटेक्टिव) अमृतसर की निगरानी में 20-02-2026 को खन्ना पेपर मिल में जब्त माल को बॉयलर में डालकर नष्ट किया गया।
कमेटी की देखरेख में एनडीपीएस एक्ट के 90 मुकदमों में बरामद नशीले पदार्थों का निपटान निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत किया गया। नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में 1 किलो 291 ग्राम 74 मिलीग्राम हेरोइन, 400 नशीले कैप्सूल, 775 नशीली गोलियां, 26 ग्राम स्मैक, 64 किलो 50 ग्राम भुक्की, 3 किलो 915 ग्राम नशीला पाउडर, 330 ग्राम भांग और 4 इंजेक्शन शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को सख्ती से जारी रखा जाएगा।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …