जिला अमृतसर में खोले गए 7 नए आम आदमी क्लीनिक

7 नए आम आदमी क्लीनिक जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाएंगे: चेयरमैन हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन पंजाब

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 मार्च 2026: माननीय मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉ. बलबीर सिंह और आम आदमी पार्टी पंजाब की लीडरशिप द्वारा आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान पंजाब में 109 आम आदमी क्लीनिकों का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत जिला अमृतसर में 7 नए आम आदमी क्लिनिकों का उद्घाटन विभिन्न स्थानों पर किया गया तथा जिला स्तरीय उद्घाटन समारोह के दौरान पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन गुरशरण सिंह छीना द्वारा रानी का बाग में एक आम आदमी क्लिनिक का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया।
इस मौके पर छीना ने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों में 107 प्रकार की दवाइयां और 47 प्रकार के टेस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 4.97 करोड़ से अधिक मरीज इन क्लीनिकों से इलाज करवा चुके हैं और 2.72 करोड़ से अधिक मुफ्त टेस्ट किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करके प्रदेश के लोगों के कल्याण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है, जिसके तहत राज्य के 65 लाख परिवारों को सालाना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। यह सुविधा केवल सरकारी अस्पतालों तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसमें निजी अस्पतालों को भी सूचीबद्ध किया गया है। यह स्वास्थ्य बीमा योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित होगी।
सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बाजाज ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक जहां लोगों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं, वहीं लोगों को घर के नजदीक ही सभी प्रकार के मुफ्त टेस्ट और दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि इससे बड़े अस्पतालों पर बोझ कम होगा और लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा।
इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. रजिंदरपाल कौर, जिला एम.ई.आई.ओ. अमरदीप सिंह, राजा सांसी आम आदमी पार्टी के प्रधान कुलविंदर सिंह, डॉ. अशविंदर सिंह, डॉ. वनीत कौर, डॉ. काव्या, राजविंदर कौर, गीता, दविंदर कौर, कुलविंदर कौर, सुखदीप कौर, शिवचरण सिंह, पलविंदर सिंह, गुरप्रीत कौर और पवनदीप कौर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Check Also

छह दिवसीय कश्मीरी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम यादगार पलों के साथ संपन्न

शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, प्रतिभागियों ने अपने अनुभव किए साझा कल्याण केसरी न्यूज़, …