एडवोकेट एच. एस. फुल्का भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 01 अप्रैल 2026: माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं ‘विकसित भारत’ के संकल्प से प्रेरित होकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष, एडवोकेट एच. एस. फुल्का जी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। फुल्का जी सिख समाज में एक सम्मानित और विश्वसनीय चेहरा हैं, साथ ही उन्हें न्याय के प्रहरी के रूप में भी जाना जाता है।
1984 के सिख दंगों के पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की यह लड़ाई दशकों तक चलती रही, और इस संघर्ष में एच. एस. फुल्का जी ने निडरता और दृढ़ता के साथ अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर न्याय की मशाल जलाए रखी। उनका संघर्ष, उनका साहस और सत्य के प्रति अटूट विश्वास पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। सज्जन कुमार जैसे दोषियों को सजा दिलाने में उनकी भूमिका सदैव याद रखी जाएगी।
आम आदमी पार्टी ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सौंपा था, लेकिन जैसे ही उन्होंने पार्टी और अरविंद केजरीवाल की वास्तविकता को समझा, उन्होंने उस पद और पार्टी दोनों को ठुकरा दिया। यह उनके सिद्धांतों और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भाजपा परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। आपका अनुभव, समर्पण और संघर्ष राष्ट्रहित और सच्चाई की आवाज को और अधिक सशक्त करेगा।

Check Also

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पुलिस को ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत नशा विरोधी कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश

कहा: गांव और वार्ड डिफेंस कमेटियां नशा विरोधी मुहिम को जमीनी स्तर तक ले जाने …