विधायक डॉ गुप्ता ने ट्यूबवेल बनवाने का किया उद्घाटन, कहा: गर्मियों में लोगों को पानी की कमी नहीं आने देंगे


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 01 अप्रैल 2026: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 67 के क्षेत्र किशन कोट में नया ट्यूबवेल बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में गर्मियों में लोगों को पानी की कमी नहीं आने देंगे। आने वाले 15 दिनों के भीतर इस ट्यूबवेल को शुरू करवा दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में लगभग 52 नए ट्यूबवेल शुरू करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिन जिन क्षेत्रों में पानी की कुछ कमी है, वहां पर पांच और ट्यूबवेल शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सभी मूलभूत सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है।
विधायक डॉ गुप्ता ने आज नगर निगम के निगरान इंजीनियर, एक्सियन, एसडीओ और जे ई के साथ मीटिंग की। विधायक डॉ गुप्ता ने सभी निगम अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए की केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सभी विकास कार्य समय अवधि के भीतर पूरे करवाए जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की जिन जिन क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी है और उन क्षेत्रों के विकास कार्यों के एस्टीमेट बनाकर टेंडर जारी किया जाए।
इसके अलावा विधायक डॉ गुप्ता ने बागवानी विभाग के अधिकारियों के साथ केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ते पार्कों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पार्कों की सफाई और रखरखाव पूरी तरह किया जाए। पार्कों के बीच लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक कार्य करवाए जाए। उन्होंने कहा कि पार्कों के भीतर चल रहे जिम की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर डिप्टी मेयर अनीता रानी के पुत्र तरुणबीर कैंडी, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह आहलूवालिया , बिट्टू दोधी, वरदान भगत, नगर निगम के अधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

Check Also

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पुलिस को ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत नशा विरोधी कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश

कहा: गांव और वार्ड डिफेंस कमेटियां नशा विरोधी मुहिम को जमीनी स्तर तक ले जाने …