कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा जंडियाला गुरु हलके के गांवों में विकास कार्यों का उद्घाटन एवं जन संवाद

कल्याण केसरी न्यूज़, जंडियाला गुरु/अमृतसर, 01 अप्रैल 2026: राज्य के लोक निर्माण मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा आज विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के गांवों में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सबसे पहले गांव निज्जरपुरा में 42 लाख रुपये की लागत से गांव की फिरनी और रास्तों का इंटरलॉक टाइलों से निर्माण, गांव धारड़ में 2 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से तथा गांव मलियां में 2 करोड़ 15 लाख 10 हजार रुपये की लागत से लिंक सड़कों और रास्तों का इंटरलॉक टाइलों से निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। इन तीनों परियोजनाओं पर कुल 5 करोड़ 9 लाख 10 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है, जिससे गांवों की सड़कों और आवागमन सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि मान सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना और गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार की विकास योजनाओं का लाभ लें और अपने क्षेत्र के विकास में सहयोग दें।
उन्होंने लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी इस तरह के विकास कार्य जारी रहेंगे और हर गांव को बेहतर बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने गांववासियों के साथ जन संवाद करते हुए पंजाब सरकार के पिछले चार वर्षों के दौरान किए गए प्रमुख विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी भी साझा की।
उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत आज कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं लोगों को समर्पित की गई हैं।

Check Also

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पुलिस को ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत नशा विरोधी कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश

कहा: गांव और वार्ड डिफेंस कमेटियां नशा विरोधी मुहिम को जमीनी स्तर तक ले जाने …