दूध उत्पादक पशुपालक किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में मान सरकार का बड़ा कदम : प्रभबीर सिंह बराड़

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 3 अप्रैल 2026: आम आदमी पार्टी–अमृतसर शहर के जिला प्रधान एवं पनसप (पंजाब) के चेयरमैन प्रभबीर सिंह बराड़ ने पंजाब सरकार द्वारा दूध उत्पादक किसानों के हित में लिए गए फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।
बराड़ ने कहा कि पंजाब के लगभग 2.5 लाख से अधिक पशुपालक किसानों की आय बढ़ाने के लिए मिल्कफेड (वेरका) द्वारा दूध की खरीद कीमत में प्रति किलोग्राम फैट 10 से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जो किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी है और इससे डेयरी क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों, मजदूरों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा गांव स्तर पर डेयरी सेक्टर को प्रोत्साहित करने, किसानों को बेहतर दाम देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
बराड़ ने कहा कि पिछली सरकारों ने पशुपालकों की समस्याओं को नजरअंदाज किया, लेकिन मान सरकार किसान-केंद्रित नीतियों के साथ पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जनकल्याण और किसान हित में और बड़े फैसले किए जाएंगे।
अंत में उन्होंने पंजाब के दूध उत्पादक किसानों से बढ़ी हुई कीमत का लाभ उठाने और डेयरी व्यवसाय को और मजबूत करने की अपील की।

Check Also

समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने दमड़ी यात्रा …