
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 4 अप्रैल 2026: नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एन.डी.डी.बी.) के चेयरमैन डॉ. मनेश शाह ने आज वेरका मिल्क प्लांट, अमृतसर का दौरा किया। इस अवसर पर मिल्क यूनियन अमृतसर के सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और प्रबंधन द्वारा उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान वेरका अमृतसर डेयरी के जनरल मैनेजर अनिमेष प्रमाणिक ने उनका विशेष रूप से स्वागत किया और वेरका अमृतसर डेयरी द्वारा पिछले समय में हासिल की गई उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा स्थापित किए जा रहे 2.35 एल.एल.पी.डी. फर्मेंटेड डेयरी एंड अन्य उत्पादों के प्लांट के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह परियोजना लगभग 136 करोड़ रुपये की है और इसमें दूध उत्पादों के निर्माण के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे वेरका अमृतसर डेयरी की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ उत्पादों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता के दूध और दूध उत्पाद उपलब्ध होंगे, वहीं किसानों, ट्रांसपोर्टरों और दुकानदारों को भी लाभ मिलेगा।
वर्तमान समय में इस परियोजना के ई.टी.पी. का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसे कुछ दिनों में पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना का शेष कार्य भी तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि यह इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा।
इस अवसर पर भूपिंदर सिंह, वाइस चेयरमैन, मिल्क यूनियन अमृतसर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अमनदीप सिंह, पलविंदर सिंह, गुरमुख सिंह, सुरजीत सिंह, जगजीत सिंह, हरजीत सिंह, बाज सिंह और संजीव शर्मा (जनरल मैनेजर, प्रतिनिधि मिल्कफेड, पंजाब) के साथ-साथ राजेश कुमार (रीजनल हेड, एन.डी.डी.बी.), संदीप धीमान (सीनियर मैनेजर, एन.डी.डी.बी.), श्रेयस जैन (सीनियर मैनेजर ई.एस., एन.डी.डी.बी.), आर.पी.एस. बाली (मैनेजर, ए.बी. ग्रुप, एन.डी.डी.बी.) तथा मिल्क यूनियन अमृतसर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र