
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 6 अप्रैल 2026: अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश बस्सी खुद महिला कांग्रेस अमृतसर की प्रधान शिवानी शर्मा को मनाने उनके निवास पर पहुंचे।
इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच खुलकर बातचीत हुई। हाल ही में कुछ नाराज़गी के चलते शिवानी शर्मा द्वारा दिए गए इस्तीफे के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। दिनेश बस्सी ने उनके सभी सवालों और शंकाओं को गंभीरता से सुना और उन्हें दूर करने का भरोसा दिया।
मुलाकात के बाद दिनेश बस्सी ने कहा कि “शिवानी शर्मा पार्टी की बेहद कर्मठ, ईमानदार और जुझारू नेता हैं। उनका संगठन में अहम योगदान रहा है और कांग्रेस पार्टी को ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत है।”
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में किसी भी तरह की गलतफहमी या नाराज़गी को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है और यही कांग्रेस की परंपरा भी रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपने हर साथी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है ओर इसी क्रम में आगे बढ़ रही है ओर बढ़ती रहेगी।
वहीं, इस मुलाकात के बाद माहौल सकारात्मक नजर आया। शिवानी शर्मा ने भी पार्टी के प्रति अपने पुराने समर्पण को दोहराते हुए विश्वास दिलाया कि वह आगे भी कांग्रेस पार्टी की सेवा करती रहेंगी।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र