अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी द्वारा जिले की मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के साथ बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने संबंधी बैठक आयोजित


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 7 अप्रैल 2026:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी रोहित गुप्ता ने जिले की मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के साथ बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने संबंधी बैठक की।
इस बैठक में उपस्थित राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को जिले के 11 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों के प्रत्येक पोलिंग स्टेशन के लिए बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के लिए कहा गया। अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि भारत चुनाव आयोग, नई दिल्ली द्वारा पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का ऐलान बहुत जल्द किया जा सकता है।
इसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर भारत चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए जाएं। ये बूथ लेवल एजेंट बीएलओ के साथ मिलकर मतदाता सूची को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे तथा नई वोट बनवाने, नाम कटवाने और संशोधन के लिए फॉर्म जमा करवाने में आवेदकों की मार्गदर्शन एवं सहायता करेंगे। बैठक के दौरान बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति संबंधी भारत चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशों के साथ-साथ फॉर्म बीएलए-1 और बीएलए-2 भी उपलब्ध करवाए गए।
इस बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस (ग्रामीण) से हरगुरिंदर सिंह गिल, भारतीय जनता पार्टी (शहरी) से सतपाल डोगरा, भारतीय जनता पार्टी (ग्रामीण) से विक्रम डंडोना, आम आदमी पार्टी (शहरी) से सरबजीत सिंह बिट्टू, आम आदमी पार्टी (ग्रामीण) से त्रिलोकी नाथ तथा इंदरजीत सिंह (चुनाव तहसीलदार) उपस्थित थे।

Check Also

बेअदबी कानून से पहले समाज के मूल मुद्दों पर ध्यान दे पंजाब सरकार

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 7 अप्रैल 2026: 13 अप्रैल को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र …