
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 11 अप्रैल 2026: पूर्व पार्षद एवं हल्का दक्षिणी से मुख्य सेवादार जगदीप सिंह रिंकू नरूला ने आज पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग से मुलाकात की। इस दौरान अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। रिंकू नरूला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजा वारिंग ने उन्हें पार्टी के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने और हल्का दक्षिणी अमृतसर में कांग्रेस को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी विचार किया गया कि किस प्रकार बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ा जाए।
इस मौके पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भी आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर काम करना और लोगों के मुद्दों को उठाना बेहद जरूरी है, ताकि पार्टी को मजबूती मिल सके।
रिंकू नरूला ने प्रदेश अध्यक्ष और सांसद को भरोसा दिलाया कि वह पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे और हल्का दक्षिणी अमृतसर में कांग्रेस को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार से निराश हो चुकी है और बदलाव चाहती है। वहीं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से भी लोग असंतुष्ट हैं।
रिंकू नरूला ने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पंजाब में बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र