Breaking News

डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह द्वारा जलियांवाला बाग के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 अप्रैल 2026: डिप्टी कमिश्नर अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह ने आज जलियांवाला बाग कांड की 107वीं वर्षगांठ के अवसर पर जलियांवाला बाग पहुंचकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में बनी स्मारक और ऐतिहासिक कुएं पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) श्री रोहित गुप्ता, एस.डी.एम.-1 श्रीमती अलका कालिया, जलियांवाला बाग मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव श्री मुखर्जी, मैडम माला चावला तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
जलियांवाला बाग कांड के शहीदों को याद करते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह ने कहा कि आज के दिन वर्ष 1919 की बैसाखी के अवसर पर जलियांवाला बाग में अपनी जान कुर्बान करने वाले अमर शहीदों को मैं श्रद्धा के फूल अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग के शहीदों ने अपनी जान न्यौछावर कर भारत की आज़ादी का बीज बोया। उनकी बेमिसाल कुर्बानियों का सम्मान भारतीयों के दिलों से कभी कम नहीं होगा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि उन महान शहीदों का अटूट हौसला आज भी हमें संघर्ष करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर जलियांवाला बाग कांड से संबंधित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने इस दर्दनाक घटना को अपने भावों के माध्यम से चित्रित किया। डिप्टी कमिश्नर ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि वे देश की आज़ादी के लिए शहीद हुए महान वीरों की कुर्बानियों को हमेशा अपने दिलों में जीवित रखें। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Check Also

आगामी बरसाती सीजन के दौरान संभावित बाढ़ के खतरे को रोकने के लिए डिप्टी कमिश्नर द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक

अधिकारियों को जिले में सभी बाढ़-रोधी प्रबंध 30 जून से पहले पूरा करने के आदेशसफाई …