पुलिस कमिश्नर अमृतसर श्री हरमनबीर सिंह गिल, आईपीएस ने सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 4 सितंबर 2026: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र त्योहार को ध्यान में रखते हुए अमृतसर शहर में श्रद्धालुओं और संगत की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर अमृतसर श्री हरमनबीर सिंह गिल, आईपीएस द्वारा स्वयं शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष चेकिंग कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। इस दौरान मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए।

शहर के रणजीत एवेन्यू, लॉरेंस रोड तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नाइट विजन क्षमता वाले विशेष ऑब्जर्वेशन टावर तैनात किए गए हैं, ताकि रात के समय भी संदिग्ध गतिविधियों और हरकतों पर प्रभावी नजर रखी जा सके।
इसके अलावा शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर 24 घंटे पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पार्किंग स्थलों, मंदिरों के आसपास तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जन्माष्टमी के कार्यक्रमों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
पुलिस द्वारा शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के संबंध में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र