14 वर्ष से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी ले सकते हैं भाग, जिला खेल अधिकारी ने विभिन्न ब्लॉकों का शेड्यूल किया जारी, बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
कल्याण केसरी न्यूज़, तरनतारन, 5 सितंबर 2026: ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2026’ के तहत डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल के नेतृत्व में जिला तरनतारन की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 7 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं। यह जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी सतवंत कौर ने बताया कि इन खेलों में 14 वर्ष से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी सर्कल, कबड्डी नेशनल और खो-खो के मुकाबले करवाए जाएंगे।
जिला खेल अधिकारी ने विभिन्न ब्लॉकों का शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि चोहला साहिब ब्लॉक की खेल प्रतियोगिताएं श्री गुरु अर्जन देव स्टेडियम, चोहला साहिब में 7 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। इसी तरह गंडीविंड ब्लॉक की खेल प्रतियोगिताएं भी 7 सितंबर को खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में होंगी।
उन्होंने बताया कि खडूर साहिब ब्लॉक की खेल प्रतियोगिताएं सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मियांविंड में 8 सितंबर को, जबकि पट्टी ब्लॉक की प्रतियोगिताएं स्पोर्ट्स स्टेडियम, पट्टी में 8 सितंबर को ही आयोजित होंगी।
इसी तरह नौशहरा पन्नूआं ब्लॉक की खेल प्रतियोगिताएं सरदार बलबीर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, नौशहरा में 9 सितंबर को और भिखीविंड ब्लॉक की खेल प्रतियोगिताएं बाबा दीप सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाहुविंड में 9 सितंबर को आयोजित की जाएंगी।
इसके अलावा वल्टोहा ब्लॉक की खेल प्रतियोगिताएं शहीद हवलदार अजीत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खेमकरण में 10 सितंबर को और नागोके ब्लॉक की खेल प्रतियोगिताएं सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मियांविंड में 10 सितंबर को ही होंगी।
उन्होंने बताया कि तरनतारन ब्लॉक की खेल प्रतियोगिताएं 11 और 12 सितंबर को श्री गुरु अर्जन देव खेल स्टेडियम, तरनतारन में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी अपने-अपने ब्लॉक के खेल मैदानों में सुबह 8 बजे रिपोर्ट करेंगे।
उन्होंने बताया कि टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट ब्लॉक और जिला स्तर पर करवाए जाएंगे, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2026 है। उन्होंने बताया कि टेनिस बॉल क्रिकेट के मुकाबले 9 सितंबर के बाद करवाए जाएंगे, जिसकी सूचना जल्द ही साझा की जाएगी।
उन्होंने जिला तरनतारन के खिलाड़ियों, युवाओं और नागरिकों से अपील की कि स्वस्थ और तंदुरुस्त पंजाब के निर्माण के लिए वे बढ़-चढ़कर इन खेल प्रतियोगिताओं में भाग लें।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
