ए.सी.पी. लखविंदर सिंह क्लेर पीपीएस की ए.डी.सी.पी. (एस.पी.) के पद पर पदोन्नति के उपरांत पिपिंग सेरेमनी आयोजित


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 सितंबर 2026:
पंजाब पुलिस में सेवाएं निभा रहे डी.एस.पी. लखविंदर सिंह क्लेर पीपीएस को पदोन्नति के उपरांत ए.डी.सी.पी. (एस.पी.) के पद पर पदोन्नत किए जाने पर कमिश्नरेट पुलिस, अमृतसर की ओर से विशेष पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर अमृतसर, श्री हरमनबीर सिंह गिल आईपीएस और डी.सी.पी. हेडक्वार्टर, श्रीमती आकर्षी जैन ने ए.डी.सी.पी. लखविंदर सिंह क्लेर को नए रैंक और उनकी पदोन्नति के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री हरमनबीर सिंह गिल IPS ने कहा कि पदोन्नति किसी पुलिस अधिकारी की मेहनत, समर्पण और ईमानदार सेवाओं की मान्यता होती है। उन्होंने ए.डी.सी.पी. लखविंदर सिंह क्लेर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और पेशेवर क्षमता के साथ निभाते हुए पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की मेहनत और सेवा लोगों की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
ए.डी.सी.पी. (एस.पी.) लखविंदर सिंह क्लेर ने अपनी पदोन्नति के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सौंपी गई नई जिम्मेदारी को पूरी लगन, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
इस अवसर पर कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे तथा उन्होंने ए.डी.सी.पी. (एस.पी.) लखविंदर सिंह क्लेर को पदोन्नति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Check Also

धान की कटाई फसल पूरी तरह पकने के बाद ही करें: डिप्टी कमिश्नर

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 सितंबर 2026: डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने जिले के सभी किसानों …