Breaking News

गांव आलमपुर बक्का में करवाया नुक्कड़ नाटक, नशों के बुरे प्रभावों से करवाया जागरूक


कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 12 अक्टूबर 2026: पंजाब सरकार द्वारा नशें के खात्मे के लिए शुरू की गई ‘युद्ध नशें के विरूद्ध’ मुहिम के तहत डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के निर्देशों पर सहायक निदेशक, युवा सेवाएं विभाग रवि दारा के नेतृत्व में गांव आलमपुर बक्का में सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज जांलधर के रेड रिबन क्लब द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक करवाया गया। इस दौरान लोगों विशेषकर युवाओं को नशों के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इस नुक्कड़ नाटक में गांववासियों और विशेषतौर पर युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया ।
सहायक निदेशक युवा सेवाएं रवि दारा ने बताया कि प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक स्थिति के साथ-साथ नशों पर निर्भर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों के साथ-साथ परिवारों पर होने वाले नकारात्मक असर और बर्बाद होते रिश्तों के बारे में खुलकर बताया गया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर गांववासियों को नशों की रोकथाम के लिए आगे आकर मनोबल बढ़ाने और अपने आस-पास नशों के बुरे प्रभावों के बारे में लोगों विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
नुक्कड़ नाटक के दौरान मौजूद गांववासियों द्वारा पंजाब सरकार और सिविल प्रशासन तथा जिला पुलिस द्वारा जिले में नशे के खात्मे के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों की भरपूर प्रंशसा की गई। गांववासियों ने भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा अपने गांव के साथ आस-पास के गांव में लोगों को नशों के बुरे प्रभावों से अवगत करवाकर इस दलदल से बाहर निकलने के लिए सक्रिय भागीदारी और सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा गांव में नशे की लानत को खत्म करने के लिए करवाए गए इस प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के सार्थक परिणाम निकलेंगे।

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

कैबिनेट मंत्री, डिप्टी कमिश्नर और चेयरमैन पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी कमीशन ने लिया तैयारियों का …