Breaking News

हलका सेंट्रल में नशों के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, वार्ड 63, 67 और गांव मूलेचक में हुईं बैठकें

दीक्षित धवन के नेतृत्व में लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सहयोग का भरोसा दिया

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 12 अक्टूबर 2026: पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत अमृतसर के हलका सेंट्रल में नशों के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 63 और 67 तथा गांव मूलेचक में डब्ल्यूडीसी (डब्लयूडीसी) कमेटी के सहयोग से जनसभाएं आयोजित की गईं। इन बैठकों का नेतृत्व ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ (एनएमएम) के माझा जोन प्रभारी दीक्षित धवन ने किया।
बैठकों के दौरान लोगों को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने, युवाओं को नशों से दूर रखने और समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जोड़ने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने नशों के खिलाफ एकजुट होकर काम करने और अपने क्षेत्रों को नशा मुक्त बनाने के लिए सहयोग देने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर दीक्षित धवन ने कहा कि नशों की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार, प्रशासन और आम लोगों के संयुक्त प्रयास बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशों से बचाने के लिए जागरूकता, पारिवारिक सहयोग और सामाजिक भागीदारी को और मजबूत करना समय की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशों के खिलाफ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और नशे से प्रभावित व्यक्तियों को उचित परामर्श तथा उपचार करवाने के लिए प्रोत्साहित करें।
गांव मूलेचक के निवासियों ने भी इस अभियान को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। बैठकों में पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर नशा मुक्ति मोर्चा (एनएमएम) की ओर से हनी नाहर, जिला अध्यक्ष, अमृतसर शहरी; जय कुच्छ बुट्टर, हलका कोऑर्डिनेटर; मैडम मोनिका; राजेश हांडा, हलका वाइस कोऑर्डिनेटर; नरेश भगत; संदीप मल्होत्रा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर; तथा गांव मूलेचक की डब्ल्यूडीसी के कार्यकारी अध्यक्ष सुदेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक के अंत में नशों के खिलाफ जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने और युवा पीढ़ी को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की ओर प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

कैबिनेट मंत्री, डिप्टी कमिश्नर और चेयरमैन पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी कमीशन ने लिया तैयारियों का …