Breaking News

जिला प्रशासन ने पटाखे बेचने के लिए 10 अस्थायी लाइसेंसों का निकाला ड्रॉ

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 अक्टूबर 2026: जिला प्रशासन द्वारा त्योहारों के मद्देनजर पटाखे बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी करने हेतु आज जिला प्रशासनिक परिसर के मीटिंग हॉल में ड्रॉ निकाला गया। यह ड्रॉ डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) श्रीमती पल्लवी मिश्रा, डी.सी.पी. श्री जुग्राज सिंह और ए.सी.पी. श्रीमती परविंदर कौर की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से निकाला गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि पटाखे बेचने के लिए कुल 717 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 10 अस्थायी लाइसेंसों के लिए ड्रॉ निकाला गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल सी.एस.आई.आर.-नीरी से स्वीकृत ग्रीन पटाखे ही बेचने की अनुमति होगी। अस्थायी लाइसेंसों के लिए ड्रॉ माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा सिविल रिट याचिका संख्या 23548 ऑफ 2017 में जारी निर्देशों के अनुसार निकाला गया है। उन्होंने बताया कि आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने वाले व्यक्ति ही निर्धारित समय के दौरान पटाखे बेच सकेंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने पटाखा विक्रेताओं को निर्देश दिए कि बिक्री स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं और सरकार द्वारा जारी नियमों एवं निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने बताया कि पटाखों की बिक्री वाले स्थानों पर सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
ड्रॉ के माध्यम से चुने गए पटाखा विक्रेताओं में युवराज सिंह, अनु अरोड़ा, परमजीत कौर, बॉबी, सोनिया कपूर, बलबीर सिंह, मनमीत, रिधिमा कौर, बलविंदर सिंह और हरसिमरनजीत सिंह शामिल हैं।

Check Also

अमृतसर विकास अथॉरटी की दो अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

पुड्डा के रेगुलेटरी विंग ने गांव मेहता और वजीर भुल्लर में की कार्रवाई कल्याण केसरी …