Breaking News

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत वार्ड नंबर 6, सुल्तानविंड में जागरूकता बैठक

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 अक्टूबर 2026: पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत आज तहसील अमृतसर-1 के वार्ड नंबर 6, सुल्तानविंड में जिला प्रशासन की ओर से एक जन-जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अमृतसर-1 श्रीमती अलका कालिया ने की। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
वार्ड डिफेंस कमेटी के प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के साथ बातचीत करते हुए श्रीमती अलका कालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।
उन्होंने वार्ड निवासियों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत का शिकार है, तो उसे प्यार और हौसला देकर नशा मुक्ति केंद्र में उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि उसे समाज की मुख्यधारा में वापस लाया जा सके।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशों के पूर्ण खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है और इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत शहरी वार्डों और गांवों में विशेष जनसभाएं आयोजित करके लोगों को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, लोगों के सहयोग से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

Check Also

खेलां वतन पंजाब दियां-2026 के तहत अमृतसर में 17 से 23 अक्टूबर तक होंगी राज्य स्तरीय रग्बी और तीरंदाजी प्रतियोगिताएं

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पलवी मिश्रा ने खेलों के सुचारू आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के …