Breaking News

खेलां वतन पंजाब दियां-2026 के तहत अमृतसर में 17 से 23 अक्टूबर तक होंगी राज्य स्तरीय रग्बी और तीरंदाजी प्रतियोगिताएं

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पलवी मिश्रा ने खेलों के सुचारू आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के साथ की बैठक
लगभग 2,000 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 अक्टूबर 2026: पंजाब सरकार और खेल विभाग पंजाब की ओर से ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 10 अक्टूबर से 23 नवंबर, 2026 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जा रही हैं। इन खेलों के तहत जिला अमृतसर में रग्बी और तीरंदाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 17 से 23 अक्टूबर तक करवाई जाएंगी।
यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) श्रीमती पलवी मिश्रा, आईएएस ने बताया कि इन खेलों के सुचारू और सफल आयोजन के लिए आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को खेलों के प्रबंध उचित ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने बताया कि तीरंदाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21 से 30 वर्ष और 31 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।
इसी प्रकार, रग्बी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खालसा कॉलेज और खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर में आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21 और 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
श्रीमती पलवी मिश्रा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विभिन्न जिलों से खिलाड़ी 16 अक्टूबर को अमृतसर पहुंचेंगे। इन खेलों में लगभग 2,000 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने खेल प्रेमियों और आम जनता से अपील की कि वे इन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ पंजाब सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों से जोड़ना और खेलों के स्तर को और ऊंचा उठाना है।

Check Also

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत वार्ड नंबर 6, सुल्तानविंड में जागरूकता बैठक

एसडीएम अमृतसर-1 अलका कालिया ने वार्ड निवासियों से नशों के खात्मे के लिए सहयोग की …