पाइपलाइन की मरम्मत के कारण अमृतसर के 10 सीएनजी स्टेशनों की सप्लाई रहेगी प्रभावित

घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति रहेगी जारी

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 15 अक्टूबर 2026: गुजरात एनर्जी लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव छापा राम सिंह में गुरु राम दास अस्पताल के निकट भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की निर्माण गतिविधियों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई मुख्य स्टील गैस पाइपलाइन की मरम्मत की जानी है। इस कारण अमृतसर के 10 सीएनजी स्टेशनों की गैस आपूर्ति 15 अक्टूबर 2026 को रात 8 बजे से 16 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे तक प्रभावित रहेगी।
प्रभावित होने वाले सीएनजी स्टेशनों में निहाल्स पेट्रो वर्ल्ड (हयात होटल के निकट), ढींगरा फिलिंग स्टेशन (मजीठा रोड बाईपास के निकट), हर्षा ऑटोमोबाइल्स (क्रिस्टल चौक के निकट), फ्रेंड्स फिलिंग स्टेशन (वेरका चौक), एस.पी. फिलिंग स्टेशन (खुरमानियां गांव, अटारी रोड), ढिल्लों एच.पी. (बाईपास, लोहारका रोड), पुरी फिलिंग स्टेशन (हुकम सिंह पुल के निकट), क्राउन फिलिंग स्टेशन (एयरपोर्ट रोड, ए.एच.-1 होटल के निकट), शारदा फ्यूल पॉइंट (सुल्तानविंड रोड) और ऑटो फिलर्स (लाहौरी गेट के निकट) शामिल हैं।
कंपनी के अनुसार, उक्त अवधि के दौरान घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति जारी रहेगी।
इसके अलावा, सीएनजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गुरु मेहर पेट्रो जंक्शन (मल्लियां), भुल्लर फिलिंग स्टेशन (रईया), हाईवे फिलिंग स्टेशन (जंडियाला), रामपाल फिलिंग स्टेशन (अजनाला), गुडविल स्टेशन (कथूनंगल) और काज फिल एंड फ्लाई (तरनतारन हाईवे) स्थित डॉटर बूस्टर स्टेशन चालू रहेंगे।
आम जनता और सीएनजी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने वाहनों में गैस भरवाएं और यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Check Also

टेबल टेनिस लड़कों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमृतसर की टीम ने बठिंडा को 3-0 से हराया

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 अक्तूबर 2026: खेड़ां वतन पंजाब दीयां सीजन-4 स्टेट गेम्स के …