
कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 अक्तूबर 2026: खेड़ां वतन पंजाब दीयां सीजन-4 स्टेट गेम्स के तहत जालंधर में टेबल टेनिस और शतरंज (चेस) के मुकाबले करवाए गए। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर मनोबल बढ़ाया ।
आज करवाए गए खेल मुकाबलों के बारे में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी ने बताया कि अंडर-14 लड़कों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमृतसर की टीम ने बठिंडा की टीम को 3-0 से हराया। इसी तरह लुधियाना की टीम ने श्री फतेहगढ़ साहिब की टीम को 3-0 और जालंधर की टीम ने रूपनगर की टीम को 3-0 से हराया। उन्होंने आगे बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले अमृतसर बनाम पटियाला और जालंधर बनाम लुधियाना के होंगे।
जिला खेल अधिकारी ने आगे बताया कि 35 से 40 साल महिला वर्ग के शतरंज (चेस) के फाइनल मुकाबलों में मोगा की टीम ने 6 अंक हासिल कर पहला, अमृतसर की टीम ने 4 अंक हासिल कर दूसरा और पटियाला की टीम ने 3 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इन मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खेड़ां वतन पंजाब दीयां का मुख्य उद्देश्य युवाओ और हर प्रत्येक वर्ग के खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ना, खेल भावना को प्रोत्साहित करना और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना है।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र