मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गौ-भक्तों के साथ की बैठक

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 16 अक्टूबर 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गौ आयोग के पदाधिकारियों और विभिन्न गौशालाओं के पदाधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गौ रक्षा से जुड़ी समस्याओं को सुना।
इसके बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने विभिन्न गौशालाओं और गौ आयोग बोर्ड के पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि गौधन की देखभाल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में चंडीगढ़ में 21 अक्टूबर को गौ आयोग और विभिन्न गौशालाओं के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक रखी गई है। इस बैठक में सभी समस्याओं को सुनकर उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के सदस्यों और संघर्ष समिति के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य और संघर्ष समिति प्रशासन के साथ बैठकर बातचीत करें और अपनी मांगें रखें।

Check Also

हलका सेंट्रल के वार्ड नंबर 55 और 56 में ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत जनसभाएं

नशामुक्त पंजाब के निर्माण के लिए लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: दीक्षित धवन कल्याण केसरी …