सजने लगा 11 दिवसीय “स्वदेशी दीपावली मेला”

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 20 अक्टूबर 2026: अमृतसर की धरती पर पहली बार होने जा रहे ‘स्वदेशी दीपावली मेला’, रणजीत एवेन्यू ग्राउंड में सजना शुरू हो गया है। स्वदेशी जागरण मंच पंजाब के तत्वाधान में 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलने वाले इस मेले को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। कमेटी सदस्यों ने अहम बैठक की एवं चल रही तैयारियों संबंधी जायजा लिया गया।
मेला स्थल पर अहम मीटिंग को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच पंजाब की संयोजिका डॉ. नेहा तेजपाल ने मेले के सफल आयोजन संबंधी कमेटी का विस्तार करते हुए सभी सदस्यों को मेले के सफल आयोजन के लिए प्रेरित किया । उन्होंने 11 दिवसीय मेले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेले शुरुआत प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के भक्ति संगीत से होगी, इसके उपरांत युवाओ के लिए मंथन मंच, व्यापारिक सम्मेलन, किसान सम्मेलन, युवा संवाद, प्रोफेशनल मीट, युद्ध नशे विरुद्ध व फिट इंडिया प्रोग्राम सहित प्रसिद्ध गायक बागी, सर्गी मान, कनवर ग्रेवाल, मंडेर ब्रदर्स, मिका सिंह, मनकीरत औलख, सब्बा, सिप्पी गिल अपनी प्रस्तुति द्वारा लोगो को मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वदेशी दीपावली मेले दौरान स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए 250 से अधिक विभिन्न प्रकार के स्टाल एवं फूड कोर्ट भी लोगो के लिए अच्छी खरीदारी व खान पान के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, श्री अमृतसर के 450 वर्ष पूर्ण होने पर गतका का प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम से इस मेले का समापन होगा।
उन्होंने बताया कि मेले के लिए श्री राजीव अनेजा को मेला संरक्षक, श्री राजिंदर सिंह मरवाहा को मेला प्रमुख, श्री भावेश महाजन व श्री अरविंद कुमार को अतिथि सत्कार, सी.ए श्री अमित हांडा व श्री इकबाल सिंह को मेला कोश प्रमुख, श्रीमति प्रियंका गोयल व मिष्ठी सावलानी को मेला महिला प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी दी गईl इसके इलावा मेले के सह प्रमुख के तौर पर श्री अरविंद शर्मा, एडवोकेट पियूष भाटिया, श्री राजेश मेहरा, श्री परमजीत बत्रा, श्री विकास नारंग व एडवोकेट खैरा गोद को जिम्मेदारी दी गई । मेले के प्रचार प्रमुख के तौर पर श्री रणजीत कुमार व श्री अरुण बेरी व कार्यकारिणी कमेटी में देविंदर सिंह, मोहित महाजन, के.एल शर्मा, गौरव मल्होत्रा, पंकज अरोड़ा, गौरव वैद, ऋषि पोद्दार, जितेंद्र स्वामी, राकेश शर्मा व विनीत सरीन को मेले को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई ।
स्वदेशी को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य: राजीव अनेजा ने कहा कि स्वदेशी दीपावली मेले का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी को बढ़ावा देना है। दीपावली एक ऐसा महान पर्व है जिस पर हर एक व्यक्ति खरीदारी करता है और इस मेले के माध्यम से हम शहरवासियों को स्वदेशी उत्पाद खरीदने के लिए उत्साहित कर रहे हैं।
‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दें: राजेंद्र मारवाहा ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वदेशी दीपावली मेले में पहुंचकर खरीदारी करें ताकि स्वर का ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दिया जा सके और स्वदेशी का भाव जन जन तक पहुंचने में सहयोग करें।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु के नवनिर्मित खेल स्टेडियम में रावण दहन किया

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें सच्चाई एवं नेकी के …