मुख्य कृषि अधिकारी ने जिले के सभी पात्र किसानों से जल्द से जल्द रजिस्ट्री करवाने की अपील की
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 21 अक्टूबर 2026: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि कल्याण योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सुचारू रूप से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एग्रीस्टैक परियोजना के तहत किसान रजिस्ट्री आईडी बनाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इस संबंध में मुख्य कृषि अधिकारी, अमृतसर श्री अमरजीत सिंह दुसांझ ने जिले के सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी जल्द से जल्द बनवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना की अगली किस्त प्राप्त करने के लिए किसान रजिस्ट्री आईडी बनवाना अनिवार्य होगा। इसलिए किसानों को चाहिए कि वे समय रहते अपनी रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करवाएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करते समय उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुख्य कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन परिवारों के विभिन्न सदस्यों के नाम पर कृषि योग्य भूमि दर्ज है, उन सभी पात्र सदस्यों की अलग-अलग फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाना आवश्यक है। केवल परिवार के एक सदस्य की रजिस्ट्री करवाना पर्याप्त नहीं होगा। इसलिए प्रत्येक संबंधित किसान अपने नाम पर दर्ज कृषि योग्य भूमि के आधार पर अपनी रजिस्ट्री करवाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करे।
उन्होंने बताया कि किसान रजिस्ट्री आईडी बनवाने की सुविधा जिले के विभिन्न कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) में बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध है। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, किसान अपनी संबंधित सहकारी समितियों या ब्लॉक कृषि कार्यालयों से संपर्क करके भी इस प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान को फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाते समय कोई परेशानी आती है, तो वह अपने ब्लॉक के कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकता है। उन्होंने जिले के सभी पात्र किसानों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें, ताकि सरकार की किसान कल्याण योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।
किसान रजिस्ट्री आईडी के संबंध में सहायता के लिए ब्लॉक कृषि अधिकारियों के संपर्क नंबर
किसान अपने संबंधित ब्लॉक के कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। अधिकारियों के नाम और संपर्क नंबर निम्नलिखित हैं:
ब्लॉक अजनाला: गुरजोत सिंह – 81460-99222
अटारी और चोगावां: बलविंदर सिंह – 98140-12248
हरशा छीना: सतविंदर सिंह – 99145-39797
मजीठा: हरभिंदर सिंह – 88720-07511
तरसिक्का और रईया: रशपाल सिंह – 78883-23180
जंडियाला गुरु: श्री नवतेज सिंह – 9592094003
वेरका: श्री रमन कुमार – 88720-07505

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
