लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ विशेष रूप से करेंगे शिरकत
मैराथन सुबह 8 बजे गुरु नानक स्टेडियम से होगी शुरू
डिप्टी कमिश्नर ने जिले के युवाओं सहित सभी वर्गों के लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 5 नवंबर 2026: पंजाब सरकार द्वारा नशों के खात्मे और युवाओं को नशों से दूर रखकर खेलों तथा स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत जिला प्रशासन अमृतसर द्वारा 6 नवंबर को विशेष मैराथन आयोजित की जा रही है। यह मैराथन सुबह 8 बजे गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर से शुरू होगी। इसके लिए तीन किलोमीटर का रूट निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि मैराथन गुरु नानक स्टेडियम से शुरू होकर नॉवेल्टी चौक, नरूला पैलेस लाइट से टेलर रोड और एलेक्जेंड्रा स्कूल से होते हुए वापस गुरु नानक स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रैक पर पहुंचकर संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि राज्य के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ इस मैराथन में विशेष रूप से शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि मैराथन को सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए विभिन्न विभागों की कमेटियों का गठन किया गया है, जो मैराथन के प्रबंधों, रूट मैनेजमेंट, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगी। इसके अलावा मैराथन में भाग लेने वाले धावकों के लिए जिला प्रशासन की ओर से रिफ्रेशमेंट का विशेष प्रबंध भी किया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे खेल आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने जिले के युवाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं और सभी वर्गों के लोगों से अपील की कि वे इस मैराथन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और नशा मुक्त पंजाब के निर्माण में अपना योगदान दें।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
