गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती सभी छह घायलों की हालत स्थिर, खतरे से बाहर; डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है उपचार
घायलों के इलाज और खान-पान की व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कमी न रहने दी जाए : डिप्टी कमिश्नर

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 14 नवंबर 2026: तरनतारन में राष्ट्रीय राजमार्ग-54 पर आज हुए भीषण सड़क हादसे में घायल छह व्यक्तियों को उपचार के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में लाया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा इन सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
घायलों का हालचाल जानने के लिए डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह और एस.डी.एम. श्रीमती अलका कालिया गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की और उपचार कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
इसके अलावा, डिप्टी कमिश्नर ने रेड क्रॉस अमृतसर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में भर्ती घायलों के खान-पान का भी पूरा ध्यान रखा जाए और उन्हें आवश्यकता के अनुसार खाने-पीने की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और जिला प्रशासन की ओर से उनके उपचार तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
स अवसर पर नायब तहसीलदार श्री अंगद बराड़, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. करमजीत सिंह और रेड क्रॉस अमृतसर के सचिव श्री सैमसन मसीह भी उपस्थित थे।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र