
कल्याण केसरी न्यूज़, तरनतारन, 14 नवंबर 2026: तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर डॉ. निर्मल ओसेपचन ने बताया कि तरनतारन के कस्बा नौशहरा पन्नूआं के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा से संबंधित दो बसों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को गुरु नानक देव मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अमृतसर में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी घायलों का उपचार सिविल अस्पताल तरनतारन में चल रहा है।
उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही सिविल एवं पुलिस प्रशासन की टीमें, सड़क सुरक्षा फोर्स और सभी एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं तथा बचाव कार्य शुरू कर दिए गए।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने स्वयं और एस.एस.पी. सुरेंद्र लांबा ने भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती घायलों का हालचाल जाना।
उन्होंने बताया कि चार व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि अमृतसर रेफर किए गए छह व्यक्तियों में से एक की मौत बाद में हो गई। उन्होंने बताया कि फरीदकोट और श्री मुक्तसर साहिब के डिप्टी कमिश्नरों के साथ तालमेल करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र