Breaking News

जालंधर में अग्निवीर भर्ती रैली-2026 शुरू, पंजाब और जम्मू-कश्मीर की लड़कियों ने लिया हिस्सा

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 14 नवंबर 2026: अग्निवीर भर्ती रैली-2026 शनिवार को गवर्नमेंट आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज जालंधर में लड़कियों की भर्ती रैली के साथ शुरू हुई, जिसमें पंजाब और जम्मू-कश्मीर की 300 लड़कियों ने भी दौड़ में हिस्सा लिया।


डिप्टी डायरेक्टर डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट जेनरेशन, स्किल डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग ब्यूरो ने बताया कि दौड़ टेस्ट में सफल लड़कियों का आज फिजिकल एग्जामिनेशन भी हो गया है और रविवार को उनका मेडिकल चेक-अप होगा। खास बात यह है कि यह लड़कियां आर्मी द्वारा तय किया गया लिखित टेस्ट पहले ही पास कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि यह रिक्रूटमेंट रैली 22 नवंबर तक चलेगी और अगले आठ दिनों तक सिर्फ लड़कियों की भर्ती प्रकिया चलेगी।

Check Also

तरनतारन के नौशहरा पन्नूआं के पास दो बसों की आपसी टक्कर में 5 लोगों की मौत, कई घायल

कल्याण केसरी न्यूज़, तरनतारन, 14 नवंबर 2026: तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर डॉ. निर्मल ओसेपचन ने …