छेहरटा पुलिस ने 110 ग्राम हेरोइन व ड्रग मनी सहित दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 16 नवंबर 2026: अमृतसर के थाना छेहरटा पुलिस ने गश्त के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 110 ग्राम हेरोइन और 1,000 रुपये की ड्रग मनी सहित काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक और लल्लनजीत सिंह उर्फ गोला (दोनों पुत्र दलविंदर सिंह, निवासी नजदीक मंदिर बेह, गुरु की वडाली, छेहरटा, अमृतसर) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, थाना छेहरटा के एएसआई सविंदर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ निजी वाहन पर गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में इंडिया गेट से शेर शाह सूरी रोड की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी शेर शाह सूरी रोड बाईपास छेहरटा के मोड़ के पास पहुंची, तो सामने से पैदल आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर अचानक घबरा गए। दोनों युवक पीछे मुड़कर भागने लगे और अपनी-अपनी पैंट की दाहिनी जेब से कोई वजनदार वस्तु निकालकर फेंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।
तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 110 ग्राम हेरोइन और 1,000 रुपये भारतीय करेंसी (ड्रग मनी) बरामद हुई। इस संबंध में एएसआई सविंदर सिंह के बयान पर थाना छेहरटा में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Check Also

शहीद करतार सिंह सराभा के आदर्श और शहादत हमें देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार शहीदों के सम्मान और उनके सपनों का पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है: …