वल्ला मंडी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 16 नवंबर 2026: अमृतसर के वल्ला मंडी स्थित फ्लाईओवर पर एक अज्ञात ट्रक चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार देने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रीतराजदीप सिंह (उम्र करीब 40 वर्ष) निवासी मकान नंबर 553, न्यू गोल्डन एवेन्यू, अमृतसर के रूप में हुई है।
थाना मकबूलपुरा पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता परमजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह ने बताया कि 14 नवंबर 2026 को उनका बेटा प्रीतराजदीप सिंह श्री गुरु रामदास अस्पताल वल्ला के नजदीक स्थित दुकान पर अपनी ड्यूटी समाप्त कर काला/ग्रे रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर (न्यू गोल्डन एवेन्यू) लौट रहा था। शाम करीब 4:40 बजे जब वह वल्ला मंडी वाले फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो एक अज्ञात चालक ने ट्रक को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और उसे कुचल दिया। राहगीरों से मिली सूचना के अनुसार, हादसे में उनके बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इस संबंध में थाना मकबूलपुरा के एएसआई कमलजीत सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Check Also

शहीद करतार सिंह सराभा के आदर्श और शहादत हमें देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार शहीदों के सम्मान और उनके सपनों का पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है: …