कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 16 नवंबर 2026: अमृतसर के थाना मकबूलपुरा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग (जुवेनाइल) को 6 ग्राम हेरोइन और 400 रुपये की ड्रग मनी सहित काबू किया है। पुलिस ने इस मामले में नशा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी गगन उर्फ सप्प निवासी गली नंबर 03, मकबूलपुरा, मेहता रोड, अमृतसर को भी नामजद किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना मकबूलपुरा के एएसआई गुरमीत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुरु तेग बहादुर नगर फ्लैटों के नजदीक से एक नाबालिग को संदिग्ध हालत में काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन और 400 रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि यह हेरोइन उसे गगन उर्फ सप्प ने आगे बेचने के लिए दी थी।
इस संबंध में एएसआई गुरमीत सिंह के बयान पर थाना मकबूलपुरा में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा और जेजे एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा नामजद आरोपी गगन उर्फ सप्प की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
