
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 25 नवंबर 2026: अजनाला हलके में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब वार्ड नंबर 4 अजनाला के वार्ड इंचार्ज सुखविंदर सिंह सुख निज्जर ने अपने साथियों और समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में घर वापसी की। इस मौके पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सुख निज्जर और उनके साथ आए सभी समर्थकों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। उनके साथ कांग्रेस नेता एवं उनके भाई सुखजिंदर सिंह औजला (सुख औजला) भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
गौरतलब है कि सुखविंदर सिंह सुख निज्जर कुछ महीने पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। अब सांसद गुरजीत सिंह औजला के भाई एवं कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह औजला के विशेष प्रयासों और बातचीत के बाद उन्होंने अपने समर्थकों सहित दोबारा कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया।
इस मौके पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पूरा मान-सम्मान देती आई है। पार्टी की असली ताकत उसके मेहनती कार्यकर्ता हैं, जो जमीनी स्तर पर जनता के बीच रहकर लोगों की समस्याओं को उठाते हैं और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाते हैं।
उन्होंने कहा कि सुख निज्जर और उनके साथियों की कांग्रेस में वापसी से अजनाला हलके में पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी साथियों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
वहीं, सुख औजला ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। सुख निज्जर की अपने समर्थकों सहित घर वापसी अजनाला में कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में अहम कदम है।
उन्होंने कहा कि आने वाली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एकजुट होकर अपने मेहनती वर्कर्स के साथ मिलकर सरकार बनाएगी ओर पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाएगी।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र