Breaking News

इंस्पेक्टर रणजीत सिंह धालीवाल और इंस्पेक्टर परमदीप कौर रंधावा डीएसपी के पद पर पदोन्नत, पुलिस कमिश्नर अमृतसर और डीसीपी इन्वेस्टिगेशन ने आयोजित की पिपिंग सेरेमनी

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 25 नवंबर 2026: अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात इंस्पेक्टर रणजीत सिंह धालीवाल और इंस्पेक्टर परमदीप कौर रंधावा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण भावना को देखते हुए डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है।


इस गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस कमिश्नर अमृतसर श्री हरमनबीर सिंह गिल, आईपीएस और डीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमृतसर श्री प्रभजोत सिंह विर्क द्वारा आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान दोनों अधिकारियों के कंधों पर डीएसपी रैंक के स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई दी गई।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने दोनों अधिकारियों की अब तक की सेवाओं की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। साथ ही पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने तथा आम जनता की सेवा एवं सुरक्षा के लिए पहले से भी अधिक समर्पण भावना के साथ कार्य करेंगे।
यह पदोन्नति दोनों अधिकारियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और पुलिस विभाग के प्रति समर्पण का गौरवपूर्ण सम्मान है।

Check Also

गुरविंदर सिंह पीपीएस ने एसीपी साउथ अमृतसर के रूप में पदभार संभाला

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 25 नवंबर 2026: गुरविंदर सिंह पीपीएस ने आज कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर …