कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 25 नवंबर 2026: गुरविंदर सिंह पीपीएस ने आज कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) साउथ के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह डीएसपी होमिसाइड एंड फोरेंसिक, बटाला में अपनी सेवाएं निभा रहे थे। वहां से तबादले के बाद उन्हें अमृतसर में तैनात किया गया है।
पदभार संभालने के बाद गुरविंदर सिंह ने कहा कि गुरु नगरी अमृतसर में एसीपी साउथ के रूप में सेवा निभाने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पुलिस-पब्लिक संबंधों को और मजबूत बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। कानून का उल्लंघन करने वालों, आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों और नशा तस्करों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव या ढिलाई के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गैरकानूनी गतिविधियों और अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। साथ ही आम नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करते हुए लोगों को न्याय और सुरक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर में अमन-शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
