Breaking News

डीजीपी एमएफ फारूकी भारतीय चुकबॉल एसोसिएशन के निर्विरोध प्रधान नियुक्त

डॉ. रश्मि विज को 18 वोट से जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 28 नवंबर 2026: शनिवार को इंडियन चुकबॉल फेडरेशन की मीटिंग पीएपी में हुई, जिसमें भारतीय चुकबॉल फेडरेशन की नई कार्यकारणी कमेटी का चुनाव किया गया। इस दौरान डीजीपी स्टेट आर्म्ड पुलिस श्री एमएफ फारूकी आईपीएस को भारत का निर्विरोध प्रधान चुना गया, जबकि डॉ. रश्मि विज को 18 वोट से भारतीय फेडरेशन का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। उनके सामने असम के अशोक गवैरी थे जिन्हें 10 वोट मिले। इस चुनाव के दौरान रिटायर्ड आईजी राजपाल सिंह संधू आईपीएस को इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त किया था, उनके साथ एडवोकेट आयुष यादव, रंजीत पवार, निहारिका तिवारी भी मौजूद रहे जिन्होंने चुनाव करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
इस मीटिंग के इंडियन चुकबॉल फेडरेशन में वाइस प्रधान किशोर पटेल गुजरात, दिवाकर राय वेस्ट बेंगल, सुरेश गांधी महाराष्ट्र, सहरी फारूक जम्मू कश्मीर, जॉइंट सेक्रेटरी राकेश कुमार को नियुक्त किया गया। वही नॉर्थ जोन के प्रधान सुरेंद्र कुमार रिटायर्ड एआईजी, वेस्ट जोन सुरेश गांधी महाराष्ट्र, साउथ जोन जे वसंता तेलंगाना, ईस्ट जोन किरोद कुमार उड़ीसा को नियुक्त किया गया।
प्रधान डीजीपी एमएफ फारूकी ने बताया कि अगले साल 26, 27, 28 फरवरी को जालंधर में पहली बार साउथ एशियन चैंपियनशिप करवाई जा रही है, जिसे लेकर तैयारियां चल रही है। उन्होंने बताया कि संगठन को सीएसआर सहित 80जी और 12 ए के अंडर भी रजिस्टर्ड किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले सब जूनियर, जूनियर और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप को लेकर भी कैलेंडर जारी किया जाएगा। डीजीपी फारूकी ने बताया कि उनकी कोशिश है कि अगले 4 साल में इंडियन चुकबॉल फेडरेशन को भारतीय खेल मंत्रालय के अंडर रजिस्टर्ड करवाएंगे। इसके अलावा सभी स्टेट संगठन की कार्य प्रणाली को दुरुस्त करने के साथ लिए भी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

Check Also

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चोरी हुआ सरकारी पिस्तौल एयरपोर्ट पुलिस ने महज एक घंटे में किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

9 एमएम पिस्तौल, मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 नवंबर …