Breaking News

महिला आरक्षण से महिलाओं को क्या लाभ होगा, महिलाओं को आरक्षण के बंधन से मुक्त रखकर सांसद क्यों न बनाएंः प्रो. चावला

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 नवंबर 2026: भारत सरकार संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन और महिला आरक्षण के बिल ला रही है। महिलाओं को संसद विधानसभाओं में अधिक प्रतिनिधित्व मिले यह समय की आवश्यकता है, लेकिन केवल आरक्षण के घेरे में बांधकर महिलाओं को संसद में भेजना संभवत: वैसा ही होगा जैसा स्थानीय स्वशासन में महिलाओं को भेजकर हो रहा है। आरक्षण महिला के लिए नहीं परिवार के लिए हो जाता है। निश्चित ही अधिकतर सभी पार्टियों के नेताओं के परिवारों की महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में भेजने की तैयारी होगी। यह एकदम महिलाओं के हित में नहीं। उक्त शब्दों का प्रगटावा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने किया।
प्रो. चावला ने कहा कि संसद में सांसदों की संख्या अगर आठ सौ हो जाती है तो हर सांसद को मिलने वाली सुविधाएं, वेतन तथा जीवन भर के लिए रेलगाड़ियों में आरक्षण तथा अन्य कई सुविधाएं देश की जनता के टैक्सों से ही पूरी की जाएगी। सीधी बात आम आदमी की कमाई इन सांसदों की जेब में जाएगी। वे चाहे अपने क्षेत्र और देश के हित में कुछ करें या न करें, लेकिन वेतन, टीए, डीए तो पक्का हो जाएगा। संख्या नहीं बढ़ानी चाहिए, वर्तमान जो सीटें हैं उनमें से ही महिलाओं को देनी चाहिए। देश की बढ़ी हुई जनसंख्या को देखते हुए अगर सीटें बढ़ानी जरूरी है तो सांसदों के वेतन, भत्ते लाभ कम किए जाने चाहिए।

Check Also

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चोरी हुआ सरकारी पिस्तौल एयरपोर्ट पुलिस ने महज एक घंटे में किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

9 एमएम पिस्तौल, मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 नवंबर …