श्री दुग्र्याणा तीर्थ स्थित वेदकथा भवन में होली उत्सव मनाया


अमृतसर
: श्री कृष्ण अमृत सेवा समिति की ओर से  श्री राधे सुनील जी महाराज के सानिध्य में श्री दुग्र्याणा तीर्थ स्थित वेदकथा भवन में होली उत्सव, भजन संध्या एवं प्रवचनों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने इन कार्यक्रमों में शामिल होकर प्रभु की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश सोनी विशेष तौर पर शामिल हुए।

उन्होंने श्री दुग्र्याणाा तीर्थ में माथा टेका। इस अवसर पर मंदिर में पुष्प होली का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने पुष्पों की वर्षा कर होली का आनंद उठाया। श्री राधे सुनील जी ने रंगों का जीवन में महत्व एवं रंगों का प्रेम से संबंध बताते हुए भगवान श्रीकृष्ण जी से निस्वार्थ प्रेम भक्ति करने का मार्गदर्शन किया। श्री अमृत सेवा समिति की और से विधायक सोनी ,प्यारे लाल सेठ ,सुनील कुमार कोटि को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया ।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *