राजेश गिल तीसरी बार बने अध्यक्ष, अधिकांश पदों पर एकतरफा नतीजे
जॉइंट सेक्रेटरी से लेकर कोषाध्यक्ष तक वोटिंग आंकड़ों ने दी स्पष्ट तस्वीर

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 19 अप्रैल 2026: अमृतसर में प्रेस क्लब अमृतसर के चुनावों के दौरान ‘चढ़ता सूरज’ गुट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। इस चुनाव में अधिकांश पदों पर इस गुट के उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। अध्यक्ष पद के लिए हुई टक्कर में राजेश गिल ने 149 वोट हासिल कर तीसरी बार अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया। उनके मुकाबले जसबीर सिंह भट्टी को 135, कमल किशोर पहलवान को 42 और रणजीत सिंह मसोन को 21 वोट मिले, जबकि नोटा को 1 वोट पड़ा। इस पद के लिए कुल 348 वोट डाले गए।

जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए हरमीत सिंह ने 231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि ज्योति बहल को 154 और नोटा को 7 वोट मिले। जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए कुल 392 वोट डाले गए। जनरल सेक्रेटरी पद के लिए रेशम सिंह 226 वोटों के साथ आगे रहे, जबकि राजेश कुमार को 135, योगा सिंह को 30 और नोटा को 3 वोट मिले। जनरल सेक्रेटरी पद के लिए कुल 394 वोट डाले गए।
सेक्रेटरी पद पर राजिंदर सिंह रूबी ने 229 वोटों के साथ जीत दर्ज की, जबकि विशाल कुमार को 166 और नोटा को 5 वोट मिले। सेक्रेटरी पद के लिए कुल 400 वोट डाले गए। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए विपिन कुमार राणा ने 219 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि ममता शर्मा को 137, रमेश कुमार को 32 और नोटा को 3 वोट मिले। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए कुल 391 वोट डाले गए।
वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए विक्रमजीत शर्मा ने 232 वोटों के साथ जीत दर्ज की, जबकि पृथीपाल सिंह को 157 और नोटा को 6 वोट मिले। वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए कुल 395 वोट डाले गए। कोषाध्यक्ष पद पर रमन शर्मा 237 वोटों के साथ जीतने में सफल रहे, जबकि हरीश कुमार को 127, कुलबीर सिंह को 25 और नोटा को 3 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल 392 वोट डाले गए।

चुनाव परिणामों के बाद विजेता उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, जबकि हारने वाले उम्मीदवारों ने लोकतांत्रिक ढंग से परिणाम स्वीकार किए।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र