Breaking News

जॉन मसीहा की नियुक्ति से पुरे पंजाब में अल्पसंख्यक मोर्चा नए आयाम स्थापित करेगा : पुष्पेंद्र सिंगल

कल्याण केसरी न्यूज़ लुधियाना 16 नवम्बर : ( अजय पाहवा  )  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा (माइनोरिटी मोर्चा) को प्रदेश में मजबूती देने के लिए लुधियाना के जॉन मसीहा को पंजाब अल्पसंख्यक मोर्चा का पदेश अध्यक्ष बनाया गया ! जॉन मसीहा पंजाब अल्पसंख्यक मोर्चा का पदेश अध्यक्ष बनने के बाद लुधियाना के भाजपा कार्यालय घंटा घर में पहुंचने पर लुधियाना भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने उनका स्वागत किया और उनको सन्मानित किया ! उन्होंने ने जॉन मसीहा को शुभ कामनाये देते हुए कहा की जॉन मसीहा भाजपा के पुराने कर्मठ कार्यकर्ता है और इनकी नियुक्ति से पुरे पंजाब में अल्पसंख्यक मोर्चा (माइनोरिटी मोर्चा) नए आयाम स्थापित करेगा  और भाजपा का परचम पुरे पंजाब में लगरायेगा ! भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की सभी को साथ लेकर चलने का कार्य नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया है। सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के साथ सभी अल्पसंख्यक सामुदाय में आने वाले बौध्द, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई एवं जैन इन सभी वर्गो को साथ लेकर कंधे से कंधे मिलाकर चलने हेतु विकास के रथ को आगे बढ़ाया जाये !    इस मौके पर भाजपा के उपाध्यक्ष महेश शर्मा ,किशन मोर्चा के पंजाब उपाध्यक्ष मनिंदर सिंह घुम्मन ,किशन मोर्चा के प्रधान प्रताप सिंह,लुधियाना अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रधान इसरार तरीन,अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री अनवर हुसैन,सैमसंग,सहीद सैफी,अरमान अंसारी आदि मौजूद थे !

Check Also

मोहाली पुलिस द्वारा गुरविंदर सिंह हत्याकांड में गैंगस्टर सतिंदरपाल सिंह उर्फ़ गोल्डी बराड़ के खिलाफ एफआईआर दर्जआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन: डीआईजी नानक सिंह

कल्याण केसरी न्यूज़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 28 जनवरी 2026: मोहाली पुलिस ने विदेश में …