डाक सामग्री की बुकिंग के लिए बड़े पिकअप वाहन को हरी झंडी


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 16 सितंबर 2026:
श्री चरणजीत सिंह, प्रवर अधीक्षक डाकघर, अमृतसर मंडल द्वारा आज अमृतसर प्रधान डाकघर से डाक सामग्री की पिकअप और बुकिंग के लिए समर्पित बड़े वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री चरणजीत सिंह ने कहा कि डाक विभाग अपने ध्येय “डाक सेवा – जन सेवा” के तहत बल्क कस्टमर को घर-द्वार पर डाक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अब बल्क व्यापारी, ई-कॉमर्स विक्रेता और संस्थाएं अपनी स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक, पार्सल और बिजनेस पार्सल सीधे अपने घरों / दुकानों / कार्यालयों से ही बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पिकअप करवा सकते हैं। पहले ये सुविधा छोटे वाहनों पर दी जा रही थी जिस वजह से बड़े पार्सल को डाकघर तक पहुंचाने में मुश्किल आ रही थी।अब इस कार्य के लिए बड़े वाहन को लगाया गया है जो कार्यालय के समय के अंदर पार्सल ग्राहकों के स्थान से पिक करके डाकघर में लाएगा और उसी दिन बुकिंग की जाएगी। इसके अतिरिक्त कोई नया ग्राहक जो कि बीएनपीएल ग्राहक नहीं है एवं उसके पास ज्यादा मात्रा में पार्सल हैं वो भी इस सेवा का लाभ BPC अमृतसर के व्हाट्सअप ग्रुप में ऐड होकर ले सकता है। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए BPC अमृतसर में विशेष व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया गया है ताकि सभी ग्राहकों को ये सुविधा तीव्र गति से प्रदान की जा सके।
उन्होंने अमृतसर की जनता से अपील की कि वे इंडिया पोस्ट की इस सुविधाजनक, किफायती और विश्वसनीय पिकअप सुविधा का लाभ उठाएं, जो रीयल-टाइम ट्रैकिंग के साथ पूरे भारत में कनेक्टिविटी प्रदान करती है।

Check Also

खेलें वतन पंजाब दियां-2026 के तहत ब्लॉक स्तरीय खेलों का तीसरा दिन, अंडर-21 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 16 सितंबर 2026: पंजाब सरकार एवं खेल विभाग, पंजाब द्वारा खेलें …