भारत बंद के दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से किसानों के समर्थन के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया

कल्याण केसरी न्यूज़ ,8 दिसंबर : आज भारत बंद के दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से किसानों के समर्थन के लिए अलग अलग स्थानों पर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।इस अफसर पर मंत्री ओम प्रकाश सोनी के दिशा निर्देशों से कांग्रेस के युवा नेता व पार्षद विकास सोनी की तरफ से गांव फत्तापुर चाबाल रोड  पर किसानों के समर्थन में एक विशाल रोष प्रदर्शन आयोजित किया गया।इस अफसर पर पार्षद सोनी ने कहा के किसान हमारा अन्न दाता है और कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही किसानों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा के जब तक केंद्र सरकार इन किसान मारू नीतियों को वापिस नहीं लेती तब तक ये रोष प्रदर्शन यूहीं जारी रहेंगे।पार्षद सोनी ने अमृतसर के निवासियों ओर वयपारियो का धन्यवाद करते हुए कहा के केंद्र की नितिन्यो के विरुद्ध ओर किसानों के समर्थन में पूरा अमृतसर बंद रहा है और लोगो ने किसानों के समर्थन में अपना भरपूर सहयोग दिया है।इस मौके पर युवा नेता परमजीत सिंह चोपड़ा,पार्षद प्ती सुनील कुमार कोंटी,पार्षद पति लखविंदर सिंह लखा, डॉक्टर सोनू, अशोक गुलाटी, विकी कुमार ,राजू कुमार,निशांत सिंह, ऋषि राज, रमण विर्क, बलबीर सोनू ,बलदेव सिंह चौहान, रणजीत सिंह राणा, संधू परिवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

एनसीसी युवाओं को सशक्त बनाना: आरआर बावा डीएवी कॉलेज, बटाला में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 21 सितंबर 2024: आरआर बावा डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स, बटाला में …