
कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर ,7 जनवरी : आज पार्षद विकास सोनी ने वार्ड नंबर 70 और 71 के अधीन आते इलाके प्राढ़ीवाल से लेकर अनगढ़ में बनने जा रही मेन सड़क का दौरा करके वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया ।उन्होंने ने साफ तौर पर नगर निगम के अधिकारियों को कहा कि सभी कार्य तय सीमा पर मुकमल होने चाहिए।इस मौके पर उन्होंने एस डी ओ अशोक कुमार से कहा के सभी विकास कार्य गुणवत्ता भरपूर होने चाहिए और विकास कार्यों में किसी प्रकार की गलती ब्रदाश्त नहीं कि जाएगी।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को समय समय पर इलाके में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के आदेश दिए।पार्षद सोनी ने कहा कि मंत्री ओम प्रकाश सोनी द्वारा केंद्रीय हलके में 80 फसीदी से भी ज्यादा विकास कार्य मुकमल हो चुके हैं और आने वाले दो से चार महीनों में केंद्रीय हलके के सभी विकास कार्यों को पूर्ण रूप से मुकमल कर दिया जाएगा ।इस मौके पर युवा नेता परमजीत सिंह चोपड़ा,कमल पहलवान,संधू परिवार,डाक्टर सोनू, बंटी प्रदान,गोपी डी जे,वीना सैनी,रेखा शर्मा,सोनिया सलवान,राजू कुमार,विकी कुमार,सुखदेव सिंह पाला सहित नगर निगम के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र