पार्षद व युवा नेता विकास सोनी ने वार्ड नंबर 48 के अधीन आते इलाके रामानंद बाग का दौरा करके वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर ,12 अप्रैल : आज पार्षद व युवा नेता विकास सोनी ने वार्ड नंबर 48 के अधीन आते इलाके रामानंद बाग का दौरा करके वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ने इलाका निवासियों की मुश्किलों को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर उनकी मुश्किलों का समाधान करवाया। पार्षद सोनी ने कहा मंत्री ओम प्रकाश सोनी के दिशा निर्देशों से हमारी टीम की ओर से अलग अलग वार्डो में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाता है तांकी वहां विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रहे।

पार्षद सोनी ने कहा कि मंत्री ओम प्रकाश सोनी द्वारा केंद्रीय हलके मे काफी   विकास कार्य मुकमल हो चुके हैं और आने कुछ ही समय में केंद्रीय हलके के सभी विकास कार्यों को पूर्ण रूप से मुकमल कर दिया जाएगा।इस मौके पर कांग्रेसी नेता इकबाल सिंह शेरी,मनमोहन कुंद्रा,रवि कांत,विकी दता,रामपाल सिंह,,दीपू पहलवान,रिंकू माहेश्वरी, सहित नगर निगम के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

खेलें वतन पंजाब दियां-2026 के तहत ब्लॉक स्तरीय खेलों का तीसरा दिन, अंडर-21 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 16 सितंबर 2026: पंजाब सरकार एवं खेल विभाग, पंजाब द्वारा खेलें …