कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर,8 जून : बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव फ्रीडम ग्रैंड रिसॉर्ट में आयोजित किया गया। समारोह में बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक अजय त्रिपाठी मुख्य अतिथि थे । समारोह में अजय त्रिपाठी ने जरूरतमंदों के 150 केसो मे तीन करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए। श्री त्रिपाठी ने बैंक की ओर से दिए जा रहे गोल्ड लोन, हाउसिंग लोन, मोटर वाहन लोन ,जनधन योजना,समाजिक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना इत्यादि बारे विस्तृत जानकारी देते लोगो को जाग्रत किया। इस अवसर पर बैंक के मुख्य प्रबंधक गिरिराज सक्सेना, मनमोहन सिंह, प्रवेश दहिया इत्यादि उपस्थित थे।
Check Also
खेलें वतन पंजाब दियां-2026 के तहत ब्लॉक स्तरीय खेलों का तीसरा दिन, अंडर-21 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 16 सितंबर 2026: पंजाब सरकार एवं खेल विभाग, पंजाब द्वारा खेलें …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
